सूरजपुर (नईदुनिया न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी का जिला प्रशिक्षण शिविर शहर के अग्रोहा भवन में पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, पूर्व पापुनि अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, अजय गोयल की उपस्थिति में ध्वजारोहण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ।