Cars >> Navbharat Times


नई मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट और पुरानी अर्टिगा में क्या है अंतर, इन 5 पॉइंट्स में जानें पूरी डिटेल


Link [2022-04-16 09:15:48]



नई दिल्ली।New Maruti Ertiga Facelift Vs Old Ertiga: मारुति अर्टिगा ने इस हफ्ते अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कार अर्टिगा को अपडेट कर लॉन्च किया। 2022 नई मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट बेहतर लुक और ढेर सारे लेटेस्ट फीचर्स के साथ ही नए इंजन और बेहतर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आई है और इसकी कीमत 8.35 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। अब आप जानना चाह रहे होंगे कि आखिर पुरानी अर्टिगा से नई अर्टिगा कितनी अलग है और इसमें क्या-क्या नए फीचर्स जोड़े गए हैं। आज हम आपको नई मारुति अर्टिगा और पुरानी अर्टिगा के बीच के अंतर को 5 अहम पॉइंट्स के माध्यम से बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आपके सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।



Most Read

2024-09-19 04:03:05