Cars >> Navbharat Times


नई कार खरीदने में कर लें बस थोड़ा इंतजार! मारुति सुजुकी ला रही है 4 धांसू कारें, जानें क्या होगा खास


Link [2022-01-27 16:17:54]



नई दिल्ली।New Maruti Suzuki 2022 cars: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों को हैरान करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले समय में कंपनी अपनी लोकप्रिय कारों के अपडेट मॉडलों को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। इन कारों के डिजाइन और इंजन में ग्राहकों को बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इन कारों में नए फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी जल्द अपनी 2022 Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रिजा) और 2022 Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुजुकी अर्टिगा) को लॉन्च कर सकती है। इतना ही नहीं, मारुति नेक्सा डीलरशिप के जरिए बिक्री होने वाली कुछ कारों के अपडेट्स मॉडल उतार सकती है। इनमें 2022 Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो) और नई मारुति XL6 जैसी कारें शामिल हो सकती हैं। आज हम आपको इन सभी कारों में होने वाले संभावित बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...नोट- सभी तस्वीरें मौजूदा मॉडल की हैं



Most Read

2024-09-20 00:30:15