Cars >> Navbharat Times


लॉन्च से पहले 2022 MG ZS EV के लीक फोटो और फीचर्स देखें, मिलेगी ज्यादा रेंज


Link [2022-02-05 15:20:36]



नई दिल्ली।2022 MG ZS EV Launch India: भारत में इस साल नई इलेक्ट्रिक कारों का काफिला लगने वाला है, जो कि बजट रेंज से लेकर महंगी भी होंगी। इसकी शुरुआत इस महीने एमजी मोटर इंडिया की धांसू इलेक्ट्रिक कार एमजी जेडएस ईवी के अपडेटेड मॉडल से होने वाली है। जी हां, जल्द ही 2022 एमजी जेडएस ईवी आने वाली है, जिसके लुक और फीचर्स काफी शानदार होंगे और इसकी बैटरी रेंज भी बेहतर होगी। लॉन्च से पहले एमजी मोटर इंडिया ने इसकी इमेज के साथ ही फीचर्स की जानकारी शेयर की है, जिसमें इस धांसू इलेक्ट्रिक कार के रियर और फ्रंट लुक के बारे में पता चला है। चलिए, आपको बताते हैं कि अपडेटेड एमजी जेडएस ईवी में क्या कुछ खास है?



Most Read

2024-09-19 11:33:32