World >> Navbharat Times


हाथ पर लिखा मोबाइल नंबर, यूक्रेन से अकेला भागा 11 साल का बच्चा... घर से 1200 किमी दूर मां से मिला


Link [2022-03-19 19:14:48]



कीव/ब्रातीस्लावा : यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद मध्य और पूर्वी यूरोप में बड़ा शरणार्थी संकट खड़ा हो गया है। अब तक करीब 30 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया, रोमानिया और मोल्दोवा की ओर रुख कर चुके हैं। इसमें लगभग आधी आबादी बच्चों की है जो कम उम्र में अपने देश पर रूस के विध्वंसकारी हमले की हकीकत को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इसी संकट के बीच 11 साल का एक बच्चा यूक्रेन से अकेला भागा था। मदद के नाम पर उसके हाथ पर सिर्फ एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। अब खबर आ रही है कि यह बच्चा अपनी मां से वापस मिल गया है।



Most Read

2024-09-19 19:41:37