Cinema >> Navbharat Times


'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने के बाद अब क्या कर रहे हैं शैलेश लोढ़ा?


Link [2022-06-11 15:33:42]



सोनी टीवी पर आने वाला 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हर किसी का फेवरेट है। आप भी देखते होंगे। अगर नहीं तो बच्चे तो जरूर इसके चटकारे लेते होंगे। वैसे इस शो के 14 सालों में कई किरदार बदल चुके हैं। और कुछ की जगह आज भी खाली पड़ी है। जिसे भरने के लिए मेकर्स जद्दोजहद कर रहे हैं। ऐसे में शो के सूत्रधार रहे शैलेश लोढ़ा ने भी दिलीप जोशी का साथ छोड़कर मेकर्स और फैन्स को तगड़ा झटका दे दिया था। हालांकि उन्हें वापस लाने के लिए प्रड्यूसर असित मोदी ने खूब प्रयास किए लेकिन वह नहीं माने। यहां तक कि उन्होंने प्रड्यूसर का फोन तक उठाना बंद कर दिया। उनकी शो में मौजूदगी किसी गार्जियन से कम नहीं थी। वह एक सुलझे और बीच-बीच में अपनी कविताओं से एंटरटेन करने वाले किरदार थे। लेकिन इस पॉप्युलर टीवी शो से जाने के बाद अब वह क्या कर रहे हैं, आइए जानते हैं।



Most Read

2024-09-18 20:31:11