World >> Navbharat Times


जीरो कोविड नीति को लेकर पागलपन की कगार पर चीन! क्या बच्चे-क्या जानवर सभी को 'प्लास्टिक बैग' में किया बंद


Link [2022-04-23 14:35:02]



बीजिंग : चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में 22 अप्रैल कोरोना के चलते 12 लोगों की मौत हो गई। एक दिन पहले यह आंकड़ा 11 था। सुनने में भले यह आंकड़ा छोटा लगे लेकिन देश में इसका असर बेहद बड़ा हो रहा है। करीब पांच हफ्तों से लगा लॉकडाउन अब और ज्यादा सख्त होने जा रहा है। शुरुआत में लॉकडाउन सिर्फ कुछ इलाकों में लगा था जो अब पूरे शहर में फैल चुका है। शुरुआत में कुछ ढील देने के बाद सख्त नियमों में करोड़ों लोगों को घरों में कैद कर दिया। लोग भूख से तड़प रहे हैं, कोरोना के खौफ में जी रहे हैं, खिड़कियों और बालकनियों से चिल्ला रहे हैं, पुलिस से भिड़ रहे हैं और जीवनयापन के बेहद मामूली स्तर के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके सामने खड़ी है चीन की बेहद कठोर जीरो कोविड पॉलिसी।



Most Read

2024-09-19 19:45:20