World >> Navbharat Times


तबाही छोड़ जाती है जंग...रूस-यूक्रेन युद्ध का मंजर नाज़ियों के गैस चैंबर वाला है! देखिए बर्बादी की तस्वीरें


Link [2022-04-23 12:15:37]



मॉस्को : रूस और यूक्रेन का युद्ध दो महीने से चल रहा है और निकट भविष्य में इसका कोई नतीजा नजर नहीं आ रहा है। कीव से पीछे हट चुके रूसी सैनिक दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन में ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। पुतिन का दावा है कि अब मारियुपोल उनके कब्जे में है, वहीं रूसी सेना का कहना है कि 80 फीसदी लुहान्स्क क्षेत्र को उन्होंने नियंत्रण में ले लिया है। युद्ध में कोई भी जीते लेकिन जनता हार चुकी है। लाखों की संख्या में लोग भूल चुके हैं कि उनका भी कोई घर था। यूक्रेन में कदम-कदम पर लाशें बिखरी हुई हैं, कभी इतिहास का हिस्सा रहीं इमारतें अब मलबे में तब्दील हो चुकी हैं और जान की कीमत अब खत्म हो चुकी है। ऐसे मंजर की तुलना नाज़ियों के 'गैस चैंबर' से की जा रही है। सवाल यह है कि अगर इस बर्बादी के बाद भी कोई देश अगर जीतता है तो क्या वह वाकई में 'जीत' होगी?



Most Read

2024-09-19 19:20:58