Sport >> Navbharat Times


क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टूटा दुखों का पहाड़, फैंस के साथ उनके विपक्षी भी शोक में डूबे


Link [2022-04-19 17:15:04]



दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के नवजात बेटे का निधन (Newborn Death) हो गया है। रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह दुख भरी जानकारी शेयर की। कुछ समय पहले इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइडेट (Manchester United) रोनाल्डो ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टनर जार्जिना रोड्रिगेज जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। इसमें से एक बच्चे (बेटे) का निधन हो गया है। वहीं, बेटी स्वस्थ है। रोनाल्डो के इस पोस्ट के बाद लोग उन्हें संत्वाना देने के लिए ही उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।



Most Read

2024-09-19 09:04:49