Breaking News >> News >> Navbharat Times


ब्लॉगः पंजाब में चुनाव कोई भी जीते, सीएम मालवा का होगा?


Link [2022-02-08 06:53:52]



'पंज' 'आब' यानी पांच पानी। देश के बंटवारे के बाद तीन प्रमुख दरिया सतलुज, ब्यास और रावी ही भारतीय पंजाब में रह गए हैं, जिसे 'चढ़दा पंजाब' भी कहा जाता है, में रह गए हैं। चौथा दरिया है - घग्गर। इनकी सीमाएं मिलकर ही पंजाब को तीन हिस्सों में बांटती हैं, जिन्हें माझा, मालवा और दोआबा कहा जाता है। माझा क्षेत्र दरिया रावी और ब्यास के बीच में पड़ता है। इसमें पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारन जिले आते हैं। दोआबा क्षेत्र सतलुज और व्यास के बीच बसा हुआ है। इसमें जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर (नवा शहर) जिले पड़ते हैं। यह क्षेत्र विश्व के प्रमुख उपजाऊ क्षेत्रों में से एक है। इसे एनआरआई हब भी कहा जाता है क्योंकि पुराने समय से ही इसकी आबादी का एक बड़ा हिस्सा विदेश में बसता आया है।



Most Read

2024-09-19 00:59:17